{"_id":"627039aba6cc646b4071b13f","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-nagar-palika-worker-s-house-kurukshetra-news-knl106897134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप कर्मी के घर में घुसकर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप कर्मी के घर में घुसकर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के कर्मचारी पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुमित व अमित निवासी घराड़सी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक डंडा बरामद करके दोनों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
प्रवीन कुमार निवासी घराड़सी ने 22 अप्रैल को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह नगर परिषद में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। 19 अप्रैल की शाम वह अपने घर पहुंचा तो उसका पड़ोसी सुमित अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। उसने उसे गाली देने से रोका तो वह उसके साथ भी गाली-गलौज करने लगा। प्रवीन उसे नजर अंदाज करके अपने घर के अंदर चला गया। उसी समय सुमित और उसका भाई अमित व उसका चाचा वेद प्रकाश लाठी, डंडे-बिंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। अमित ने उस पर किसी नुकीले हथियार से वार किया व वेदप्रकाश ने उसका गला दबा लिया। उसकी पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। इस मामले में प्रवीन कुमार की शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच करके हुए आरोपी सुमित व अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक डंडा बरामद करके दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।