{"_id":"641a177a0cf288ddfc0a5f96","slug":"two-absconding-prisoners-could-not-be-found-even-after-50-hours-the-third-was-sent-to-jail-kurukshetra-news-c-18-1-67283-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फरार दो बंदियों का 50 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, तीसरे को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फरार दो बंदियों का 50 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, तीसरे को भेजा जेल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल से रविवार शाम फरार हुए बंदी शबर अली और रजत कुमार का 50 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। दोनों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि उनके एक साथी रोहित पाल को पुलिस ने सोमवार को शाहाबाद से काबू कर लिया था, जिसे मंगलवार को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया। वहीं जेल डीआईजी जगजीत सिंह के बाद मंगलवार को जेल डीजीपी मोहम्मद अकील ने जिला जेल का बारीकी से निरीक्षण किया।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में जिला जेल के अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है, क्योंकि घटना के बाद सोमवार को जेल डीआईजी जगजीत सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया था। इस घटना में उन्होंने जेल प्रबंधन की लापरवाही को भी स्वीकार किया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को सौंपी दी थी। अब उनकी रिपोर्ट पर जेल डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए जिला जेल का निरीक्षण किया। हालांकि उनकी ओर से कोई बयान नहीं दिया गया।
जानकारी के मुताबिक जेल डीजीपी मोहम्मद अकील करीब 15 मिनट तक जिला जेल में रहे। इस दौरान उन्होंने जिला जेल में घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने जेल अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की और पूछताछ भी की।
विज्ञापन
उधर, दोनों हवालाती शबर अली और रजत कुमार की तलाश में पुलिस तलाशी अभियान चलाए हुए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छापामारी कर रही है। वहीं सीआईए-दो ने फरार हुए दोनों हवालाती की तलाश में हिमाचल प्रदेश में रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक सीआई-दो की टीम उनकी तलाश पांवटा साहिब में कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।