फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Turning Shorgir neighborhood into a cantonment, the police conducted a two-hour search operation, but returned empty-handed.

Kurukshetra News: शोरगीर मोहल्ले को छावनी बना दो घंटे चलाया सर्च अभियान, खाली हाथ लौटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Turning Shorgir neighborhood into a cantonment, the police conducted a two-hour search operation, but returned empty-handed.
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बुधवार शाम पांच बजे के करीब शोरगीर मोहल्ले में नशे के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान चलाया। पूरे मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 10 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात रहे। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहल्ले में दबे पांव दबिश दी और मोहल्ले के हर गली-नुक्कड़ पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली गई। खोजी कुत्तों को भी उतारा गया, जो बेड के नीचे तक सूंघते रहे। महिलाओं की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई। पूरा मोहल्ला इस अचानक छापेमारी से स्तब्ध रह गया। मोहल्लावासी एक-दूसरे के चेहरे देखते रह गए और खलबली मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की इस बड़ी तैनाती से मोहल्ले के लोग घरों से बाहर गली में आ गए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग जब किसी काम से मोहल्ले से बाहर निकलने लगे तो पुलिस उनकी गहन तलाशी ली। दो घंटे की तलाशी के बाद पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई। शोरगीर मोहल्ला नशे की तस्करी के लिए कुख्यात रहा है। पिछले कई वर्षों में यहां से बार-बार गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थ बरामद होते रहे हैं, ऐसे में पुलिस की इस बड़ी छापेमारी का खाली हाथ लौटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार दो दिन से संदिग्ध मोहल्लों में दबिश कर रही है। शोरगीर मोहल्ले में नशीले पदार्थों की आमद को लेकर गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। हालांकि इस बार कुछ नहीं मिला। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने का दावा किया है।



कीर्ति नगर से महिला के पास से 1.155 किलोग्राम गांजा व 1.36 लाख नकद बरामद

पुलिस ने नशे की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम कीर्ति नगर की एक महिला को गिरफ्तार किया। एंटी नारकोटिक्स सेल और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने कीर्ति नगर इलाके में सर्च अभियान चलाया। महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 155 ग्राम गांजा और 1 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed