फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   TTE and train driver collide in moving train, injured

Kurukshetra News: चलती ट्रेन में टीटीई और ट्रेन चालक भिड़े, जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
TTE and train driver collide in moving train, injured
कुरुक्षेत्र। चलती ट्रेन के एसी कोच में सीट को लेकर यात्री टिकट परीक्षक (टीटीई) और ड्यूटी पर जा ट्रेन चालक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों को चोटें लगी है। दोनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने जीआरपी कुरुक्षेत्र थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर से नांदेड़ साहिब चलने वाली ट्रेन में ट्रेन चालक अपनी ड्यूटी के एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। डल्ला माजरा के पास जांच के दौरान टीटीई ने उक्त चालक को एसी कोच की जगह दूसरे में यात्रा करने की बात कही। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों कोच में ही लड़ने लगे। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। यात्रियों ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर दोनों ने मामले की शिकायत जीआरपी को दी। जीआरपी कर्मियों ने दोनों का मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन



बॉक्स

पुलिस कर रही मामले की जांच

जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र के प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि सीट को लेकर चालक और टीटीई के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करा दिया है। दोनों से शिकायत भी प्राप्त हुई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed