फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trustees offered sacrifices in the havan at Jayaram Vidyapeeth

Kurukshetra News: जयराम विद्यापीठ में ट्रस्टियों ने हवन में डालीं आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trustees offered sacrifices in the havan at Jayaram Vidyapeeth
कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अनुष्ठान में आहुति डालते ब्रह्मस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में नवरात्र के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान चल रहा था। नवरात्र की नवमी के अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं विद्यापीठ के ट्रस्टियों इत्यादि ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी।
ब्रह्मचारियों के साथ अनुष्ठान करवा रहे प्राचार्य डाॅ. रणबीर भारद्वाज एवं आचार्य प्रतीक शर्मा ने बताया कि नवरात्र महोत्सव हमारा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है और इसमें दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान की विशेष महिमा है। दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान पूजा तो महाशक्ति की पूजा है। इस में सौभाग्यशाली लोगों को ही मां भगवती की कृपा से शामिल होने का अवसर प्राप्त होता है। आचार्य प्रतीक शर्मा ने कहा कि यह पर्व शक्ति और ईश्वरीय शक्ति की देवी दुर्गा को समर्पित है।
विज्ञापन

जयराम सैनिक स्कूल मनाई श्री राम नवमी : कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं जयराम सैनिक स्कूल में रामनवमी मनाई गई। श्री राम नवमी के अवसर पर आयोजित कैडेट्स शिवम व हर्ष बाबरे ने सभी को भगवान श्री राम के जीवन से परिचित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने कैडेट्स को बताया कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया। लेकिन कभी भी अपने कर्तव्यों से विचलित नहीं हुए। इसी तरह हमें भी अपने जीवन में डगमगाना नहीं चाहिए। सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने कहा कि हमें अपने जीवन में धैर्य, सत्य, अहिंसा और करुणा को अपनाना चाहिए।

कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अनुष्ठान में आहुति डालते ब्रह्मस्व

कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अनुष्ठान में आहुति डालते ब्रह्मस्व

कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अनुष्ठान में आहुति डालते ब्रह्मस्व

कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अनुष्ठान में आहुति डालते ब्रह्मस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed