फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   True devotion is the real path to universal welfare: Rajendra

सच्ची भक्ति ही सर्वकल्याण का वास्तविक मार्ग : राजेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
True devotion is the real path to universal welfare: Rajendra
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में वीरवार को हवन यज्ञ के बाद संकल्प के साथ महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत रूप से 11 दिवसीय अखंड खड़ी तपस्या का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ महामृत्युंजय मंत्र जाप करते हुए सर्वकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान को समर्पित सच्ची भक्ति ही सर्वकल्याण का वास्तविक मार्ग है। निरंतर गीता पाठ भी शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति भाव के साथ महंत राजेंद्र पुरी का आशीर्वाद लिया। महंत राजेंद्र पुरी ने खड़ी तपस्या के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं को गीता का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरती पर ही भगवान श्री कृष्ण में ने मुखारविंद से सृष्टि को पावन गीता का संदेश दिया। महंत राजेंद्र पुरी ने गीता श्लोकों के साथ सत्संग करते हुए कहा कि गीता भगवान को समर्पित सच्ची भक्ति और मोक्ष का वास्तविक रास्ता है। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की यह तपस्या 28 दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर राहुल धीमान, प्रीति धीमान, पूर्वी धीमान, साहिल, प्रिंस, दीपक कुमार, नवीन कुमार, विश्वनाथ, रूपेंद्र सिंह, जगतार, रूबी पपनेजा, श्यामा पपनेजा, राहुल गोस्वामी, पप्पू भंडारी, विजय राठी, अजय राठी, अक्षय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed