फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   truck struck, bike, two dead

ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, दो लोगों की मौत

Wed, 12 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
truck struck, bike, two dead
मृतकों के परिजन। - फोटो : amar ujala
किरमिच रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही जिला करनाल के गांव संगरौली के रहने वाले थे। हादसा इतना भीषण था कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे की पीजीआई जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजू (35) और प्रेम (50) बाइक पर सवार होकर दशहरे के लिए कुरुक्षेत्र से कुछ सामान खरीदने के लिए आ रहे थे। वह सुबह ही घर से निकले और लगभग सात बजे एसकेएस स्कूल के समीप पहुंचे  ही थे कि एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक सामने से जा रहा था और जैसे ही बाइक को पार करने लगा तो उन्हें साइड मार दी। हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क पर जाने वाले लोग उनकी मदद के लिए आए। हादसे में प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखा गया तो वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दशहरे की खुशियां मातम में बदली
बाइक सवार सुबह घर से दशहरे के लिए सामान लेने के लिए निकले थे पर रास्ते में हादसे का शिकार हो गए एक और जहां परिवार दशहरे की खुशियां मना रहा था अचानक हादसे की खबर मिलने पर उनके परिवार शोक में डूब गए जबकि पूरे गांव मेें मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का इकलौता सहारा था राजू
राजू परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी उम्र लगभग 35 साल थी। वह हर रोज कुरुक्षेत्र मजदूरी के लिए आता था जिसके सहारे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र लगभग 7 साल और सबसे छोटा बेटा एक साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed