फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck loaded with ply overturns on Pihowa road

Kurukshetra News: पिहोवा रोड पर प्लाई से भरा ट्रक पलटा

Wed, 10 Dec 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 Dec 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with ply overturns on Pihowa road
कुरुक्षेत्र। ट्रक पलटने के बाद रोड पर लगा प्लाई का ढेर। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड फाटक पर मंगलवार अल सुबह एक प्लाई से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ट्रक पलटने के बाद पूरे रोड पर प्लाई बिखर गए गई, जिससे शांति नगर का पिहोवा रोड से कनेक्शन कट गया व सुबह कामकाज के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शांति नगर के लोगों को कहीं भी जाने के लिए पूरा दिन अन्य वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
ट्रक चालक बाबू राम ने बताया कि वह गुजरात के मुद्रा से प्लाई भरकर यमुनानगर जा रहे थे और गूगल मैप के सहारे चल रहे थे। यहां पहुंचने पर मैप ने उनको गलत रास्ता बताया तो वह सीधा उसी रास्ते पर चल रहे थे। तभी रोड पर एक साइन बोर्ड दिखाई दिया। जिस पर यमुनानगर दूसरी ओर बताया जा रहा था व जिस रोड पर मैप ला जा रहा था। वहां आगे एक काॅलोनी थी।
विज्ञापन

ट्रक स्पीड में था अगर काॅलोनी की ओर नीचे चला जाता तो वापस लाना मुश्किल हो जाता। इसलिए उन्होंने एकदम से ट्रक मोड दिया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक को तो थोड़ी देर बाद हाइड्रा की मदद से वहां से हटा दिया गया, लेकिन देर शाम तक प्लाई का ढेर रोड पर ज्यों का त्यों लगा रहा। बाबू राम ने बताया की उन्होंने उसी समय ही कंपनी को दूसरा ट्रक व लेबर भेजने के लिए फोन कर दिया था पर शाम तक कोई लेबर व ट्रक नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed