फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver caught with sawdust poppy, sent to jail

तीन किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Truck driver caught with sawdust poppy, sent to jail
एनसीबी की टीम ने एक ट्रक चालक को तीन किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया। आरोपी मुंबई से ट्रक में चूरा पोस्त छुपाकर पिहोवा से शाहाबाद जा रहा था। इसी दौरान टीम ने आरोपी को दबोच लिया तथा उसका ट्रक भी जब्त कर लिया। आरोपी कुलदीप गांव सेरधा (कैथल) अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा में कैथल रोड पर गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि कुलदीप ट्रक पर ड्राइवर है। वह राजस्थान से चूरापोस्त खरीद कर अपने ट्रक में छिपाकर शाहाबाद में बेचता है। आज भी वह अपने ट्रक में मुंबई की ओर से सामान लेकर पिहोवा के रास्ते शाहाबाद की तरफ जाएगा। सूचना पर टीम ने बीडीपीओ पिहोवा को साथ लेकर गुमथला गढू पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके ट्रक से तीन किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed