फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   truck driver arrested with two kg doda

कोलकाता से ट्रक में छिपाकर ला रहा था दो किलो डोडा, पकड़ा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
truck driver arrested with two kg doda
एनसीबी की टीम ने एक ट्रक चालक को दो किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी अपने ट्रक में सामान के साथ नशीला पदार्थ छिपाकर तस्करी करता था। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी कोलकाता से डोडा चूरा पोस्त लेकर हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र वासी रोशनपुर झुंगियां जिला पटियाला (पंजाब) को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को उमरी चौक पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि जसविंद्र सिंह नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। वह अपने ट्रक में हिमाचल प्रदेश और पंजाब से सामान लोड करके कोलकाता जाता है तो वापसी में वहां से नशीले पदार्थों लेकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करता है। आरोपी आज भी कोलकाता से अपने वाहन में सामान के साथ नशीले पदार्थ छिपाकर यूपी, करनाल, कुरुक्षेत्र जीटी रोड से होता हुआ अंबाला, हिमाचल प्रदेश जाएगा। सूचना पर टीम ने एईटीओ हंसराज को साथ लेकर कुरुक्षेत्र-करनाल जीटी रोड पर कोहिनूर पंजाबी ढाबे के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने ट्रक को रोककर चालक को काबू करके पूछताछ की तथा तलाशी ली। उसके कब्जे से दो किलो डोडा-चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed