फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver arrested for being drunk, 7.65 quintals of poppy seeds found

Kurukshetra News: नशे संग ट्रक चालक गिरफ्तार, 7.65 क्विंटल डोडा पोस्त मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested for being drunk, 7.65 quintals of poppy seeds found
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ट्रक चालक को 7.65 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंदा निवासी काकड़ा जिला पटियाला पंजाब अपने ट्रक में राजस्थान से डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रहा था। आरोपी को आज रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम नेशनल हाईवे 152 पर गुमथला गढू गांव के बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि भूपेंद्र सिंह ट्रक पर ड्राइवरी करता है। वह पंजाब से ट्रक में सामान लेकर राजस्थान जाता है। वापस आते समय ट्रक में डोडा पोस्त लेकर आता है। आज भी अपने ट्रक में सामान के बीच में डोडा पोस्त छिपाकर पिहोवा से पंजाब जाएगा। सूचना पर टीम ने गुमथला गढू पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ट्रक को रुकवाकर चालक को काबू कर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात क्विंटल 65 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed