फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver and owner arrested with poppy seeds

Kurukshetra News: चूरापोस्त के साथ ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and owner arrested with poppy seeds
लाडवा। सीआईए-एक ने ट्रक चालक सहित दो लोगों को छह किलो 740 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। चालक संजय निवासी विकास नगर और ट्रक मालिक राजेंद्र निवासी कृष्णा नगर लाडवा राजस्थान और मध्य प्रदेश से सामान के साथ चूरापोस्त छिपाकर लाडवा आए थे।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम लाडवा के हिनौरी चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक चालक सामान के साथ राजस्थान व मध्य प्रदेश से डोडा/चूरापोस्त छिपाकर लाता है। आज भी संजय ट्रक में डोडा/चूरा पोस्त लेकर इंद्री-लाडवा रोड पर बंद पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर ट्रक में बैठे दो लोगों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान चालक संजय व ट्रक मालिक राजेंद्र के रूप में हुई। ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छह किलो 740 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed