{"_id":"6227c394ba6f01262166c400","slug":"truck-driver-and-cleaner-going-to-buy-sawdust-from-rajasthan-to-supply-punjab-kurukshetra-news-knl1012805154","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से चूरापोस्त खरीद पंजाब सप्लाई देने जा रहा ट्रक चालक व क्लीनर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से चूरापोस्त खरीद पंजाब सप्लाई देने जा रहा ट्रक चालक व क्लीनर काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजस्थान से चूरापोस्त खरीदकर ट्रक से पंजाब में सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने चालक व क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक लीला राम वासी सेक्टर-42 बी चंडीगढ़ और क्लीनर सूरज वासी गली नं. 3 ग्रीनपार्क पुराना सतनामपुरा फगवाड़ा (पंजाब) के कब्जे से नौ किलो चूरापोस्त बरामद किया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी नशीला पदार्थ लेकर पंजाब में सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
यूनिट प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा-कैथल रोड पर एक घी की डेयरी के सामने गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि लीलाराम व सूरज ट्रक पर बतौर ड्राइवर व क्लीनर नौकरी करते हैं। दोनों ट्रक में सामान की आड़ में राजस्थान से चूरापोस्त खरीदकर पंजाब में चूरापोस्त सप्लाई करते हैं। आज भी वे अपने ट्रक में राजस्थान से चूरापोस्त खरीदकर लाए हैं।
इस समय वे अपने ट्रक को पिहोवा बाईपास पर खड़ा करके आराम फरमा रहे हैं। छापामारी करने पर उनके ट्रक से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना पर टीम ने बिजली निगम के एसडीओ गुरतेज सिंह को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर दी। टीम ने दो लोगों को काबू करके उनसे पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नौ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके लीलाराम व सूरज को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।