फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tribute paid on the 21st death anniversary of litterateur Krishna Gaur.

Kurukshetra News: साहित्यकार कृष्ण गौड़ की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid on the 21st death anniversary of litterateur Krishna Gaur.
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर स्थित श्री प्रेम भिक्षुक शिक्षा समिति में रविवार को साहित्यकार कृष्ण गौड़ (मोहन) की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। मित्रों, अनुयायियों और प्रशंसकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पंडित कमल शास्त्री ने गायत्री और श्रीमद्भगवदगीता के श्लोकों से हवन कराया। कार्यक्रम में गौ पूजन, कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन भी हुआ। श्री बालाजी महाराज सेवा मंडल शामली के अध्यक्ष शिवचरण भारद्वाज ने गौड़ के संघर्षमय जीवन की चर्चा की। उन्होंने गऊ सेवा, विद्या और अन्नदान को सर्वोपरि माना। गौड़ ने समाजसेवा के साथ प्रेम भिक्षुक पत्रिका का संपादन कर साहित्य की भी सेवा की। उनके पुत्रों चंद्रमौलि, अनुज और अरुण गौड़ ने उनके पदचिह्नों पर चलकर संस्था का नाम रोशन किया। इस अवसर पर पवन शर्मा सहित संत समाज और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed