Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Treatment of bone-joint and marma diseases will be done through Ayurvedic method

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से होगा अस्थि-संधि और मर्म रोगों का इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Treatment of bone-joint and marma diseases will be done through Ayurvedic method
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का आयुर्वेद अस्पताल।
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में शल्य तंत्र विभाग की ओर से अस्थि-संधि व मर्म रोगों की विशेष ओपीडी शुरू की गई है। इसके तहत जोड़ों व घुटने के दर्द, साइटिका और मांसपेशियों की जकड़न से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा। मरीज को अस्पताल के कमरा नंबर-46 में आना होगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजा सिंगला ने बताया कि शल्य तंत्र विभाग की ओर से संचालित विशेष ओपीडी में इन समस्याओं का आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार उपचार किया जाएगा। ओपीडी में शल्य तंत्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह चौधरी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनामिका, सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा आर्य और डॉ. ज्योति सैनी सेवाएं देंगी।
विज्ञापन

कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने आयुर्वेद के माध्यम से इलाज करके क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के बारे में प्रोत्साहित किया। डॉ. अनामिका ने कहा कि आयुर्वेद में मर्म चिकित्सा की ओर से शरीर के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य कर दर्द में शीघ्र राहत दिलाई जाती है। इससे रोग का मूल कारण दूर होता है। उपचार में आयुर्वेदिक औषधियों के साथ अग्निकर्म, क्षारकर्म और अन्य पारंपरिक शल्य व अनु शल्य चिकित्सा विधियों का भी उपयोग किया जाएगा। इससे दर्द और सूजन में प्रभावी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed