{"_id":"61955df192f8ed20eb38a9f0","slug":"traumatic-death-of-two-people-including-divyang-in-road-accidents-two-injured-kurukshetra-news-knl89935591","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दिव्यांग समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दिव्यांग समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दिव्यांग सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कमानी चौक के पास सड़क पर जा रहे एक दिव्यांग को प्राइवेट बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है इसलिए पुलिस ने शव को एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया, मगर पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ पर गांव अजरावर के पास पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने पर उस पर सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है।
सुभाष मंडी चौकी में दर्ज शिकायत में होमगार्ड के जवान बलराम वासी भौर सैदां ने बताया कि बुधवार को उसकी कमानी चौक के पास ड्यूटी लगी हुई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक 45-50 वर्ष का दिव्यांग आंबेडकर चौक की तरफ से लाठी के सहारे कमानी चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे आए एक प्राइवेट बस चालक ने तेज रफ्तार से बस चलाते हुए दिव्यांग को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दिव्यांग सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, मगर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव को शिनाख्त के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
उधर, शकील वासी वासलपुर थाना नारायणगढ़ (अंबाला) ने इस्माईलाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर को वह अपने ताऊ नैतदीन, चाचा नजीर अहमद, चचेरे भाई तालीम व इमरान के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर गांव कलसा (पिहोवा) से पराली भरकर अपने गांव वासलपुर के लिए चले थे। ट्रैक्टर उसका चाचा नजीर चला रहा था। जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर गांव अजरावर के पास पहुंचे तो उनके पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनके ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए उनकी ट्राली को साइड मार दी, जिससे उनके ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से वे सभी उसके नीचे दब गए। आसपास व राहगीरों ने उन्हें नीचे से निकाला और कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके चचेरे भाई तालीम को मृत घोषित कर दिया और नजीर व इमरान को काफी चोटें आई है। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।