फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   transport commisnor, corona, meeting

परिवहन आयुक्त ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रबंधों पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
transport commisnor, corona, meeting
लॉकडाउन के बीच जिलेभर में गेहूं की कटाई का शुभारंभ हो चुका है। अधिकतर स्थानों पर किसान कंबाइन से कटाई पर जोर दे रहा था लेकिन कुछ किसान स्वयं ही हाथ से कटाई कर रहे है। उधर, प्रशासन भी कोरोना वायरय से बचाव के लिए रणनीति बनाकर किसानों की फसल खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर सोमवार को परिवहन आयुक्त एवं कुरुक्षेत्र के नोडल अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने सर्किट हाउस में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कुरुक्षेत्र जिले में किए गए प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में सभी गेंहू खरीद केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी की नियुक्ति की जाए। आयुक्त ने कहा कि गेंहू खरीद का कार्य 20 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। इस सीजन में किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर प्रकार के प्रबंध किए जाने जरुरी है। सभी को मास्क, गलब्स, सेनिटाइजर मुहैया करवाने पर पूरा फोकस रखा जाए। इसके अलावा आयुक्त ने एडीसी वीना हुडा से खरीद कार्यो के लिए मंडियों के अनुसार आढ़तियों और किसानों का शैडयूल, मंडियों और खरीद केंद्रों में शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था और अन्य प्रबंधों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट लेते हुए कहा कि मंडियों और खरीद केंद्रों के सभी शौचालयों की निरंतर सफाई करनी जरुरी है। सफाई कर्मचारियों के पास भी पीपीई किट, मास्क, गलव्स, सेनिटाइजर होने जरुरी है। मंडिय़ों के मुख्य द्वारों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी का नियमित रुप से चैकअप करवाया जाए, थर्मल स्कैनर लगाया जाए और ऑनलाइन एंट्री, गेट पास और आनलाइन भुगतान के लिए सक्षम की डयूटी लगाने के साथ-साथ किसानों के निकटतम सीएससी सेंटर को भी एक्टिव किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का भुगतान सरकार के आदेशानुसार किया जाए और संबंधित बैंक अधिकारियों से मिलकर भुगतान की योजना तैयार की जाए ताकि फसलों की राशि के लिए किसानों और व्यापारियों को बैंकों के चक्कर न काटने पड़े। किसी भी कीमत पर सोशल डिस्टैंस की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रैडक्रास सचिव को आदेश दिए कि यूनिट लेवल कमेटी से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की जाए कि कच्चा और पका राशन लेने वालों का डाटा जरुर तैयार किया जाए।
विज्ञापन

बाक्स
जिलेभर से ली फीडबैक रिपोर्ट
-------------------------------------
आयुक्त डा. एसएस फुलिया ने डीसी धीरेंद्र खडगटा से पिछले 21 दिनों में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट ली तथा गेहूं के सीजन में कोरोना वायरस के बचाव के प्रबंधों को लेकर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से सभी खरीद केंद्रों, कंटेनमैंट जोन में बेरिकेटिंग करने, सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने और बफर जोन में सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों की फीडबैक ली। इसके अलावा एसडीएम थानेसर अश्विनी मलिक, एसडीएम शाहबाद डा. किरण सिंह, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा सोनूराम से कोरोना वायरस से बचाव और जरुरतमंद लोगों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए कार्य कर रही यूनिट लेवल कमेटियों की फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की है। डीसी ने सभी एसडीएम को आदेश दिए कि वांछित रिपोर्ट शीघ्र अति शीघ्र सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना पर तीन के खिलाफ एफआइआर दर्ज
डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 73 मुकदमे लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर दर्ज कर दिए गए है। इसके अलावा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 17 दुकानदारों के चालान किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed