फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gauransh and Reena emerged victorious in the 600-meter race.

Kurukshetra News: 600 मीटर दौड़ में गौरांश और रीना ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gauransh and Reena emerged victorious in the 600-meter race.
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में 18 अक्तूबर को जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिला एथलेटिक्स संघ कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने ट्रैक व फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। लड़कों की 600 मीटर दौड़ में गौरांश ने प्रथम, वंश ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, लड़कियों की इसी स्पर्धा में रीना प्रथम, अंतरा द्वितीय और मन्नत तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनी चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर कुरुक्षेत्र जिले की टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से तीन दिवसीय नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होगी। इसमें देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

----
लड़कों की स्पर्धाओं के परिणाम
अंडर-16 गोला फेंक में जगदीप प्रथम, गुरसीदक द्वितीय और हर्षजोत तृतीय रहे। अंडर-16 भाला फेंक में दक्ष ने पहला, तेजस ने दूसरा और निशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 ट्रायथलॉन में रक्षित प्रथम, वर्षाल द्वितीय और हर्ष तृतीय रहे। 60 मीटर दौड़ में गौरांश प्रथम, साहिल द्वितीय और अवनीश तृतीय रहे। अंडर-16 पेंटाथलॉन में जश्न प्रथम, आश्विन द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। अंडर-16 लंबी कूद में प्रांजल प्रथम, वंश द्वितीय और रॉबिन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लड़कियों की स्पर्धाओं के परिणाम
अंडर-16 गोला फेंक में हरनौर प्रथम, मान्यता द्वितीय और किरण तृतीय रहीं। अंडर-14 ट्रायथलॉन में जेविश ने पहला, ट्विंकल ने दूसरा और नव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंबिका प्रथम और हनीश द्वितीय रहीं। 60 मीटर दौड़ में प्रतिष्ठा प्रथम, निकिता सिंह द्वितीय और हर्षिता तृतीय रहीं। अंडर-16 पेंटाथलॉन में तनिषा प्रथम, अमनिंदर द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। 80 मीटर हर्डल्स में हर्षिता ने पहला, निकिता ने दूसरा और किस्मत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed