फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Coronation of Shri Ram following the war between Ram and Ravana; chants of victory resound.

Kurukshetra News: राम-रावण युद्ध के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक, गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Coronation of Shri Ram following the war between Ram and Ravana; chants of victory resound.
कुरुक्षेत्र। नेताजी सुभाष पार्क में रामलीला का मंचन करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में जयश्री शारदा रामलीला व दशहरा सोसायटी ने रामलीला का मंचन किया। इसमें राम-रावण युद्ध, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक के दृश्य दिखाए गए।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और मोहित गाबा सहित कई व्यक्तियों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। अरोड़ा ने भगवान राम के आदर्श चरित्र का उल्लेख किया और रामायण की शिक्षाओं पर चलने की बात कही। सुमित गर्ग ने राम, भूषण सैनी ने सीता, पीतांबर शर्मा ने हनुमान और धर्मेश भारद्वाज ने रावण का किरदार निभाया। मंचन के बाद कलाकारों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद आतिशबाजी की गई और दर्शकों को मिठाई बांटी गई। दर्शकों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। इस अवसर पर संरक्षक संजीव शर्मा पांडेय, प्रधान कुलदीप सैनी, महासचिव नरेश चौधरी, मिंटू अग्रवाल, सचिव महिपाल धीमान, दर्शनलाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed