फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Transparent and well-organized admission process is necessary to improve the level of education: Prof. Dhiman

शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित दाखिला प्रक्रिया जरूरी : प्रो. धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Transparent and well-organized admission process is necessary to improve the level of education: Prof. Dhiman
कुरुक्षेत्र।श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बैठक को संबो​धित करते कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिं
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अध्यक्षता में सोमवार को ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग बैठक हुई, जिसमें सत्र 2025–26 की बीएएमएस,बीएचएमएस और एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया, फीस स्ट्रक्चर, सीट मेट्रिक्स, ऑनलाइन काउंसलिंग प्रणाली जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। सभी प्राचार्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और बेहतर समन्वय के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि आयुष शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित दाखिला प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। यह बैठक केवल दाखिले तक सीमित नहीं,बल्कि छात्र हितों, गुणवत्ता शिक्षा और संस्थानों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय हर वर्ष शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करता है, और सत्र 2025-26 में दाखिला प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. जितेश कुमार पंडा, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. आशु, उपकुलसचिव अतुल गोयल के अलावा आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं अस्पताल कुरुक्षेत्र, लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर, चौ.देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज,जगाधरी, नेशनल आयुर्वेदिक कॉलेज बरवाला, सत्या आयुर्वेदिक कॉलेज महम, बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज, गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज जींद, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज चंडीगढ़ के प्रिंसिपल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed