फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Transparency in our thinking and behavior is essential for the nation's progress: Prof. Dhiman

राष्ट्र की प्रगति के लिए अपनी सोच और व्यवहार में लानी होगी पारदर्शिता : प्रो. धीमान

Tue, 28 Oct 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Transparency in our thinking and behavior is essential for the nation's progress: Prof. Dhiman
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता की शपथ लेते विद्यार्थी व ​शिक्षक। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष की थीम सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी रखा गया है। इसी कड़ी में सोमवार को कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सतर्कता की शपथ दिलाई।
कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए हमें अपनी सोच और व्यवहार में पारदर्शिता लानी होगी। उन्होंने कहा कि सच्चा नागरिक वही है जो न केवल स्वयं ईमानदार रहे बल्कि दूसरों को भी ईमानदारी के लिए प्रेरित करे। भ्रष्टाचार सिर्फ एक व्यक्ति या संस्था को नहीं बल्कि पूरे समाज के विकास को रोकता है। इसलिए हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में नैतिक मूल्यों और निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का हर सदस्य इस दिशा में एक आदर्श प्रस्तुत करे। यदि हम सभी अपने कार्यों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का भाव रखें तो विश्वविद्यालय के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. शुभा कौशल ने बताया कि 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक देशभर में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता के मूल्यों को सशक्त करना है। इसी कड़ी में आयुष विश्वविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, लेख लेखन प्रतियोगिता, संगोष्ठी समेत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता की शपथ लेते विद्यार्थी व शिक्षक। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता की शपथ लेते विद्यार्थी व शिक्षक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed