फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trains ran late, passengers remained worried

Kurukshetra News: देरी से चलीं ट्रेनें, परेशान रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Trains ran late, passengers remained worried
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद के ढोला माजरा में रेलवे लाइनों की मरम्मत का काम अभी जारी है, जिसके चलते रेल यातायात रविवार को भी बाधित रहा। इससे 14 के करीब ट्रेनें देरी से चलती रही। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। गाड़ी संख्या 12716 सचखंड छह घंटे 58 मिनट और गाड़ी संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस तीन घंटे 25 मिनट की देरी से रही। हालांकि कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चलती रही।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारियां जुटाते रहे जबकि कुछ यात्री मोबाइल से ट्रेनों के आने की जानकारी भी लेते दिखाई दिए। कुछ यात्री थक हार कर आराम भी फरमाते रहे। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज 12 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, जिससे भीड़ का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन





ट्रेन रही छह घंटे देरी से : सुमेर सिंह
यात्री सुमेर सिंह ने बताया कि कई ट्रेनें देरी से चलती रही। सचखंड एक्सप्रेस से सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, जो कि छह घंटे से भी ज्यादा समय तक देरी से रही। इसके कारण घंटों ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ही ट्रेन के देरी से होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे लाइनों पर चला हुआ है मरम्मत का काम
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि रेलवे लाइनों को दुरुस्त करने के लिए ब्लॉक आने पर पटरियों की मरम्मत का काम किया जाता है, इससे रेल यातायात पर असर पड़ता है। कई जगहों पर ब्लॉक आने से ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है, जिससे समय ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed