{"_id":"6afb62b0af68187acb0f85cc","slug":"trainee-guides-explored-the-heritage-of-ancient-pilgrimage-sites-spanning-48-kos-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164145-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 48 कोस के प्राचीन तीर्थों की विरासत से रूबरू हुए प्रशिक्षु गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 48 कोस के प्राचीन तीर्थों की विरासत से रूबरू हुए प्रशिक्षु गाइड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भ्रमण के दौरान तीर्थों की विरासत से रूबरू होते हुए प्रशिक्षु गाइड। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। 48 कोस कुरुक्षेत्र के प्राचीन तीर्थों की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से प्रशिक्षु पर्यटक गाइडों की प्रायोगिक प्रशिक्षण यात्रा करवाई जा रही है। सोमवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण यात्रा के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं ने कैथल जिले के विभिन्न प्राचीन तीर्थों का भ्रमण किया।
इस दौरान कलायत स्थित सातवीं-आठवीं शताब्दी का प्राचीन ईंट निर्मित मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशिक्षुओं ने मंदिर की स्थापत्य शैली, नक्काशीदार ईंटों और कलात्मक सजावट का अध्ययन किया। श्रीकृष्ण संग्रहालय से रवाना हुए दल ने पुरातत्त्ववेत्ता डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में गांव कौल स्थित कपिल मुनि तीर्थ और गढ़रथेश्वर तीर्थ से भ्रमण की शुरुआत की। इसके बाद फरल स्थित फल्गु तीर्थ, पुंडरी स्थित पुंडरीक तीर्थ, पाई स्थित धर्म कुंड, पिलनी स्थित सर्वरोगहर तीर्थ, सिसला स्थित वीर बर्बरीक श्याम तीर्थ और कलायत स्थित कपिल मुनि तीर्थ का दौरा किया।
दल ने मटौर स्थित श्रीतीर्थ और खडलवा स्थित खंडवांगेश्वर तीर्थ के भी दर्शन किए। आचार्य संस्कृतानंद हरि ने प्रशिक्षुओं को तीर्थों से जुड़ी पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं की जानकारी दी। वहीं, डॉ. मनोज कुमार ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक महत्व से अवगत करवाया।
विज्ञापन
उपेंद्र सिंघल ने कहा कि इन तीर्थों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण यात्रा से भावी गाइडों को विरासत समझने और पर्यटकों तक प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रम के तहत सैद्धांतिक कक्षाएं श्रीकृष्ण संग्रहालय में आयोजित की जा चुकी हैं। अब 14 से 18 नवंबर तक प्रायोगिक प्रशिक्षण चल रहा है।