फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Train delays are becoming a problem for passengers

Kurukshetra News: ट्रेनों की देरी बन रही यात्रियों के लिए परेशानी

Tue, 09 Jul 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Train delays are becoming a problem for passengers
कुरुक्षेत्र। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को कई घंटे तक प्लेटफार्म पर उमस भरी गर्मी में इंतजार करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कोई यात्री ट्रेनों की सूचना लेने के लिए सूचना केंद्र पर पहुंचा तो कोई मोबाइल से ट्रेन के आने की सूचना लेता नजर आया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हर रोज पांच हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इन दिनों धान की रोपाई का सीजन होने के कारण काफी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आवागमन और विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों के कारण प्रतिदिन करीब एक हजार यात्रियों की संख्या स्टेशन पर रहती है। ट्रेनों का कई घंटे तक इंतजार करने के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अमृतसर से दिल्ली के बीच रेलवे लाइनों पर ब्लॉक्स आ जाते हैं, जिससे रेलवे लाइनों को दुरुस्त करने काम चलता रहता है, इसके कारण कई ट्रेनों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन



बॉक्स
उमस भरी गर्मी में झेलनी पड़ी परेशानी : विनोद कुमार
विनोद कुमार का कहना है कि वे जालंधर के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर आए है, लेकिन अभी ट्रेन दो घंटे 30 मिनट देरी से हैं,। अब ट्रेन का इंतजार करने के सिवा कोई रास्ता नहीं है। स्टेशन पर अब दो घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ेगा, जिससे परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
यह ट्रेनें रही देरी से
-------------
ट्रेन संख्या नाम देरी से रहने का समय
-11077 झेलम एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट
-12459 अमृतसर इंटरसिटी 56 मिनट
-12460 दिल्ली इंटरसिटी 2 घंटे 41 मिनट
-09322 समर स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट
-18101 टाटा जम्मू एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट
-12311 नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा 43 मिनट
-11078 झेलम एक्सप्रेस 30 मिनट
-12925 पश्चिम एक्सप्रेस 55 मिनट
-12919 मालवा एक्सप्रेस 30 मिनट
-12920 मालवा एक्सप्रेस 25 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed