फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   train and bus service stop due to farmer protest

ट्रेनों और बसों के पहिए थमे, परेशान यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
train and bus service stop due to farmer protest
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर खड़ी उंचहार एक्सप्रेस। - फोटो : Kurukshetra
तीन कृषि कानून के विरुद्ध में शुक्रवार को भारत बंद से जिले में रोडवेज की मात्र 19 बस ही अपने रूट पर चलीं, लेकिन वो भी चक्का जाम में फंस गईं। वहीं अंबाला और यमुनानगर रेलवे ट्रैक जाम होने से कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरने वाली मालवा, झेलम, पश्चिम, सचखंड सहित 30 ट्रेनें कुरुक्षेत्र से पहले ही रद करनी पड़ी, जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र स्टेशन पर खड़ी रही। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा भी काटा।
विज्ञापन

इटावा से चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस वीरवार रात 10:20 बजे चली, जिसे शुक्रवार को सुबह 8:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे से कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ही रुकी रही। यात्रियों को जब पूछताछ केंद्र से पता चला कि ट्रेन रद कर दी गई है तो उन्होंने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि अगर रेल मंत्रालय को भारत बंद का पता था तो उनको पहले ही ट्रेन रद कर देनी चाहिए थी। हंगामे के बाद कई यात्री तो अपने निजी वाहन किराए पर लेकर चले गए तो कई ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। यात्रियों ने बताया कि निजी वाहन चालक भी चंडीगढ़ के लिए छह हजार रुपये की मांग कर रहे थे। हर यात्री इतने पैसे देने मेें सक्षम नहीं था। स्टेशन अधीक्षक केके सिंह का कहना है कि यहां रोजाना 30 ट्रेनें अप-डाउन में चलती हैं और भारत बंद होने से एक भी ट्रेन नहीं गई। इससे कुरुक्षेत्र जंक्शन को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

बॉक्स
भारत बंद का पता होता तो नहीं आते घर से
यात्री सौरभ ने कहा कि इटावा से चंडीगढ़ आने के लिए दो दिन पहले ही टिकट बुक कर दी थी। अगर भारत बंद का पता लग जाता तो न टिकट बुक करते और न आज यहां स्टेशन पर फंसते। हालांकि रेलवे को भी भारत बंद के लिए यात्रियों को सूचना देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ घंटे से कर रहे सफर
यात्री राधा ने कहा कि वह सुबह छह बजे इटावा से अमृतसर के लिए चली थी। भारत बंद की कोई सूचना नहीं थी। आठे घंटे से ट्रेन में सफर कर रहे थे और सुबह कुरुक्षेत्र स्टेशन पर आकर पता चला की भारत बंद है। इसके साथ ही ट्रेन को यहीं पर रोक दी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

टैक्सी वाले मांग रहे अधिक पैसे
रणजीत सिंह ने कहा कि सुबह से स्टेशन पर बैठे हैं। चंडीगढ़ जाने के लिए कोई बस नहीं चल रही है। वहीं निजी वाहन करके जाने पर टैक्सी चालक छह हजार रुपये की मांग रहे हैं। सुबह से भूखे बैठे हैं। न यहां पर आस पास खाने-पीने की कोई दुकान खुली है, जिससे कुछ खाकर पेट भर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed