फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tragedy

नौकरी की तलाश में कुरुक्षेत्र आए राजस्थान के युवक की ब्रह्मसरोवर में डूबने से मौत

Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
tragedy
कुरुक्षेत्र। उसे नहीं पता था कि भगवान उसके साथ इतना बड़ा अन्याय करेगा। एक माह पूर्व हुई शादी के बाद दुल्हन ने जो सपने संयोए थे वो एक पल में टूटकर बिखर गए। घर में खुशी का माहौल था जो अचानक गम में बदल गया। नौकरी की तलाश में साले के आया युवक ब्रह्मसरोवर में डूब गया। उसे गोताखोरों की मदद से तालाब के पानी से बाहर निकाला और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर निवासी 20 वर्षीय रणबीर सिंह की शादी पिछले माह हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। रणबीर सिंह पांच दिन पहले अपने साले खेत सिंह के साथ नौकरी की तलाश में सोमवार को कुरुक्षेत्र में आया हुआ था। वह यहां स्थित सरस्वती कॉलोनी में साले के साथ रुका था। दोनों शनिवार की शाम को ब्रह्मसरोवर पर घूमने चले गए। गर्मी के चलते दोनों ने ब्रह्मसरोवर में नहाने का मन बना लिया। बता दें कि रणबीर सिंह को तैरना नहीं आता था। वह सरोवर के पानी के अंदर घुस गया और उसने रेलिंग से दूसरी ओर 15 फीट गहरे पानी में छलांग लगा दी। वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसके साले खेत सिंह ने रणबीर सिंह को पानी में डूबता देख तत्काल इसकी सूचना वहां भ्रमण कर रहे पर्यटकों एवं केडीबी गोताखोर को दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने रणबीर सिंह को पानी से बाहर निकाल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल राजस्थान से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह तक कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि मृतक रणबीर सिंह की 30 दिन पहले ही शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि अकाल मौत रणबीर सिंह को इस तरह अपना शिकार बना लेगी। वहीं मृतक के घर में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। उधर जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक रणबीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विसरा लेकर जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed