फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic resumed on NH-44 on the third day, Kurukshetra

तीसरे दिन एनएच-44 पर सुचारु हुआ यातायात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic resumed on NH-44 on the third day, Kurukshetra
गांव झिरबड़ी के पास क्षतिग्रस्त फुटब्रिज को क्रेन की सहायता से उठाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-44 पर गांव झिरबड़ी के पास रविवार को फुट ब्रिज के नीचे बॉयलर से लदे ट्राले के फंसने से गिरे ब्रिज को तीन दिन बाद हाईवे से उठाया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे यातायात पुलिस ने हाईवे को सुचारु रूप से चला दिया।
इससे पहले यातायात को दूसरी लाइन से चलाया जा रहा था। इस ब्रिज को उठाकर साइड करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 70-80 टन वजनी इस ब्रिज को उठाने के लिए बुलाई गई कई क्रेन बुलाई गई, मगर वह क्रेन ब्रिज को उठाने में नाकाम रही।
विज्ञापन

लिहाजा, ब्रिज को उठाने के लिए पानीपत से दो हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई। इन दो क्रेन की मदद से ब्रिज को एक साइड कर दिया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से दौड़ने लगा। वहीं थाना सदर थानेसर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक मंजीत सिंह वासी रूपनगर (पंजाब) से अपने ट्राले में शुगर मिल का बॉयलर लादकर लुधियाना से फैजाबाद (यूपी) जा रहा था, लेकिन बॉयलर की ऊंचाई अधिक होने के कारण यह झिरबड़ी के पास फुट ब्रिज के नीचे फंस गया था। इससे ब्रिज क्षतिग्रस्त बॉयलर के ऊपर ही टिक गया था।
एनएचएआई के एसडीओ भानु प्रताप ने बताया कि ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से विभाग को सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की तरफ से रिकवरी के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। फिलहाल ब्रिज को साइड कर दिया गया है। कहा कि आमतौर पर बॉयलर की ऊंचाई 4.75 मीटर होती थी तथा ब्रिज को 5.5 मीटर की ऊंचाई तक रखा जाता है, मगर इस बॉयलर की ऊंचाई छह मीटर है। इस कारण यह हादसा हुआ है।

चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
जांच अधिकारी ईलम सिंह ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ भानु प्रताप की शिकायत पर ट्राला चालक मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एनएचएआई को इस दुर्घटना से सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस विभाग के कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुल नुकसान करीब दो करोड़ रुपये का आंका जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed