फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic jams on the allegations leveled by supporters after Chatha

चट्ठा पर आरोपों के बाद समर्थकों ने लगाया जाम

Thu, 17 Jul 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र-पिहोवा
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र-पिहोवा Updated Thu, 17 Jul 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams on the allegations leveled by supporters after Chatha
वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा पर एक महिला पार्षद के खिलाफ चट्ठा समर्थक लामबंद हो गए। उन्होंने पिहोवा में एक घंटे तक मुख्यमार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन


वहीं चट्ठा समर्थकों ने कांग्रेसी नेता राकेश बधवार के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र मुख्यालय पर एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पिहोवा की महिला नगर पार्षद ने मंगलवार को वित्तमंत्री चट्ठा पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। वहीं बुधवार को उक्त महिला पार्षद ने एसपी को तीन पेज की लिखित शिकायत कर चट्ठा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। चट्ठा ने इन आरोपों को अपने खिलाफ षड्यंत्र बताया है।

महिला की शिकायत के विरोध में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर रोष प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने महिला पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वित्तमंत्री समर्थित कार्यकर्ताआें ने मुख्य चौक पर लगभग एक घंटे तक जाम लगाए रखा।

इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम धर्मबीर सिंह, डीएसपी गोरखपाल राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत दिवस एक महिला पार्षद ने वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा पर आरोप लगाये थे कि वे महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं और बुरी नजर रखते हैं।

उस दौरान पिहोवा के  सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में कांग्रेस हाईकमान की ओर से पर्यवेक्षक को भेजा गया था जो कि आगामी चुनाव में किस उम्मीदवार को टिकट दिया जाये इसकी समीक्षा के लिये आये हुए थे।

मौके पर मौजूद प्रदर्शन कर रहे राकेश बधवार, कर्णजीत चट्ठा, महिंद्र वड़ैच, अशोक सिंगला, जनकराज सिंगला, कंवरपाल खिल्लन पार्षद, जितेंद्र बब्लू, महिंद्र चीमा, सुखबीर ग्रेवाल ने कहा कि वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा एक स्वच्छ छवि के नेता हैं और उन्होंने महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया।


पिहोवा में उनके शासनकाल में महिलाएं पूर्णतया सुरक्षित हैं और लगाये आरोप निराधार हैं। आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें।्र

यह केवल चुनावी स्टंट है। क्योंकि विरोधी लोग चट्ठा की लोकप्रियता से बौखलाये हैं। महिला नेता कुलदीप कौर, गुरदीप कौर, प्रियंका कश्यप, बलबीर कौर ने कहा कि वित्तमंत्री एक वयोवृद्ध साफ छवि के नेता हैं जो कि महिलाओं की मदद के लिये हमेशा तैयार रहते हैं।

विरोधी नहीं चाहते कि आगे भी उन्हीं को टिकट मिले। जबकि हलके की जनता उन्हें ही दोबारा से विधायक चुनने को बेताब है।

महिला पार्षद ने कहा मैं बयान पर अडिग

महिला पार्षद का कहना है कि वह अपने बयान पर अडिग है। जो भी आरोप लगाये हैं वे सच हैं। वह किसी भी तरह की जांच के लिये तैयार है।

जाम लगा रहे लोगों को समझाते हुए उपमंडल अधिकारी धर्मबीर सिंह ने कहा वह इस बारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवा देंगे।

उल्लेखनीय है कि एससी को दी तीन पेज की लिखित शिकायत में चट्ठा के खिलाफ धारा-354 व 354 ए के तहत मामला दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed