फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traders will go to Gohana rally by closing shops, Kurukshetra

दुकानें बंद कर गोहाना रैली में जाएंगे व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders will go to Gohana rally by closing shops, Kurukshetra
अनाज मंडी में आयोजित व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हरियाणा स्टेट अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अनाजमंडी स्थित धर्मशाला में हुई। इसमें हरियाणा स्टेट अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने शिरकत की और गोहाना में होने वाली रैली के बारे में जानकारी ली। बैठक की अध्यक्षता न्यू ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान अवतार सिंह सेखों ने की। इस दौरान रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि एमएसपी के बिना बिकने वाली फसलें भी सरकारी ई-नेम पोर्टल पर ई-ऑक्शन के जरिए बेचने के सरकारी आदेश और अन्य मांगो के लिए 10 सितंबर को गोहाना में रैली आयोजित की जा रही है। ये रैली हरियाणा स्टेट अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रैली में करीब 20 हजार से ज्यादा व्यापारी व लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दस सितंबर को सभी व्यापारी अपना कारोबार बंद रखेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बनारसी दास, प्रधान अवतार सिंह सेखों, राकेश खुराना, सुभाष गर्ग, अशोक खुराना, प्रमोद धवन, पवन बंसल, रोहित गर्ग, राकेश मलिक, नरेश कुमार, स्वीटी भुल्लर, रणजीव कपूर, बलदेव राठी, बिट्टू कंसल, संजय बंसल, सतीश गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed