फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tractor mechanic killed in road accident, Kurukshetra

सड़क हादसे में ट्रैक्टर मैकेनिक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor mechanic killed in road accident, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। टेलीफोन एक्सचेंज गोदाम के पास बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस की शिकायत में तेजेंद्र पाल निवासी देडका जिला लुधियाना (पंजाब) ने कहा कि उसका साला अमनदीप एक ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर मैकेनिक काम करता था। वह 28 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे अपने घर से अपना ट्रैक्टर ठीक कराने के शाहाबाद आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे उसका साला अमनदीप टेलिफोन एक्सचेंज गोदाम के सामने सड़क पर पहुंचा था। उसी समय अंबाला साइड से आए एक बाइक चालक ने सीधी टक्कर अमनदीप को मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही उसका साला सड़क पर गिर गया और उसका सिर पक्की सड़क में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया। उसने तुरंत बाइक को उठाकर साइड में किया। उसने तुरंत अपने साले को राहगीरों की मदद से नजदीकी आदेश अस्पताल मोहड़ी दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान उसके साले की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed