फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists visited Haryana's Taj Mahal for free on the first day of World Heritage Week.

Kurukshetra News: विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन पर्यटकों ने फ्री में किए हरियाणा के ताजमहल के दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tourists visited Haryana's Taj Mahal for free on the first day of World Heritage Week.
कुरुक्षेत्र। शेख चिल्ली का मकबरा । संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा का ताज कहे जाने वाले शेख चिल्ली के मकबरे का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों में मंगलवार को खास उत्साह दिखा। इस दिन विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन प्रशासन की ओर से पर्यटकों को बिना शुल्क के मकबरे के दर्शन करने का मौका दिया, जिसका 248 पर्यटकों ने फायदा उठाया। वहीं सन्निहित सरोवर के पास स्थित नाभा हाउस में भी 100 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि मकबरे को देखने के लिए हर रोज पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन मंगलवार को प्रशासन की ओर से इसे टिकट फ्री किया गया। इसके लिए बकायदा मुख्य द्वार पर ही बोर्ड भी लगाया गया तो वहीं पर्यटकों को बधाई भी दी गई। सुबह करीब 10 बजे से ही पर्यटक यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। पर्यटकों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग के ही रहे। वहीं टिकट काउंटर संभाल रहे कर्मी बलविंद्र सिंह के मुताबिक यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या शनिवार व रविवार के दिन 500 तक भी पहुंच जाती है जबकि सामान्य दिनों में करीब 150 रहती है। पर्यटक मकबरे को देख गदगद दिखाई दिए। देर शाम छह बजे तक पर्यटकों के लिए मकबरा खुला रखा गया। बता दें कि शेख चिल्ली मकबरा व नाभा हाउस पुरातत्व विभाग के अधीन है और इसी के चलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन इसे टिकट फ्री रखा गया। उधर विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन मंगलवार को शेख चिल्ली मकबरे के साथ ही स्थित राजा हर्षवर्धन के टीले पर भी पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed