फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists dance on Dama Dum Mast Kalandar...

Kurukshetra News: दमा दम मस्त कलंदर...पर झूमे पर्यटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tourists dance on Dama Dum Mast Kalandar...
कुरुक्षेत्र। प्रख्यात सूफी गायक हंस राज हंस वीरवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी प्रस्तुति से पूरे माहौल में सूफियाना रंग भर दिया। उन्होंने दमा दम मस्त कलंदर... जैसे प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। हंस राज हंस की प्रस्तुति महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का पहला आयोजन रही।
विज्ञापन

पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन एनजेडसीसी की तरफ से सूफी गायक हंस राज हंस, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से तंजानिया, ओडिसा और हरियाणा के फ्यूजन नृत्य की प्रस्तुति का आयोजन हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व जांजीबार की सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता ने किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सूफी गायक हंस राज हंस के साथ सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहली प्रस्तुति फ्यूजन की रही और इसके बाद सूफी गायक हंस राज हंस ने अपने सूफी गीतों से समां बांधने का काम किया। हंस राज हंस ने दमा दम मस्त कलंदर... के अलावा ये जो सीली-सीली आंदी ए हवा..., नित खैर मंगा सोणया में तेरी..गीतों से पर्यटकों को गदगद कर दिया और वे झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, आरएसएस के वरिष्ठ नेता सतीश, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, केडीबी सदस्य एमके मोदगिल, भाजपा नेता गौरव बेदी, भाजपा नेता गुरदयाल सुनहेड़ी, विजय नरुला, अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed