फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tourist police will asisit Tourists

पर्यटन पुलिस देगी पर्यटकों को यह सुविधा

Sun, 07 Jun 2015 12:56 AM IST
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी में आने वाले पर्यटकों को जानकारी देने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी पर्यटन पुलिस ने खाका तैयार किया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू किए गए इस हेल्प डेस्क से दो दिन में करीब 25 यात्री सहायता प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन


खासकर महिला यात्रियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्यटन पुलिस काम शुरू कर चुकी है। पहले ही दिन ब्रह्मसरोवर के पास शराब बेचने आए एक दुकान के कारिंदे को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पर्यटन पुलिस का प्रत्येक जवान व्हाट्सएप से जुड़ेगा। ये पुलिसकर्मी अपराधिक किस्म के व्यक्तिओं पर नजर रखने के साथ ही उनके फोटो भी शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन पुलिस धर्मनगरी की यात्रा कराने वाले प्रत्येक वाहन चालक और गाइड का विवरण भी रखेगी। यात्रियों को ठगी बचाने के लिए भी तैयारी की जा रही है।  

व्हाट्सएप से जुड़ेगी पर्यटन पुलिस
पर्यटन स्थलों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो को पर्यटन पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला जाएगा। इससे आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

छेड़छाड़ पर रहेगी विशेष निगाह
ब्रह्म सरोवर समेत सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर पर्यटन पुलिस पैनी निगाह रखेगी। इसके लिए पर्यटन पुलिस के जवानों को ब्रह्मसरोवर के विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया है। ये सड़कछाप मजनुओं पर निगाह रखने के साथ ही शिकायत पर तुरंत कार्रवाई भी करेंगे।

32 कर्मियों को किया तैनात
पर्यटकों की सुविधा के लिए 32 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सब इंस्पेक्टर धूप सिंह को इनका प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही दो एएसआई, छह हेड कांस्टेबल, 19 पुरुष कांस्टेबल और चार महिला कांस्टेबलों को तैनात किए गए हैं।

हर ऑटो चालक का होगा विवरण
पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से पर्यटन पुलिस जल्द ही गाइड, आसपास के दुकानदारों, ऑटो चालकों और अन्य वाहन चालकों का विवरण तैयार करेगी।

इसके तहत पर्यटन पुलिस उनके नाम, पते, फोटो आदि की जानकारी जुटाएगी। यदि किसी पर्यटक के साथ कोई घटना होती है, तो उस तक इस डाटा के आधार पर जल्द पहुंचा जा सकेगा।


रेट लिस्ट भी होगी तय
पर्यटन पुलिस जल्द ही यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक पर्यटन स्थल से दूसरे पर्यटन स्थल जाने की रेट लिस्ट भी बनाने जा रही हैै।

लिस्ट में एक तीर्थ स्थल से दूसरे तीर्थ स्थल तक जाने के लिए रेट तय कर दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को न केवल लुटने से बचाया जा सकेगा, बल्कि अनावश्यक विवादों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।

‘पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से पर्यटन पुलिस कई योजनाओं पर कार्य करेगी। तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों के आसपास घूमने वाले संदिग्धों का डाटा तैयार करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए अधिकारियों तक भेजा जाएगा। इसके साथ ही ऑटो चालकों, वाहन चालकों और गाइड का डाटा भी तैयार किया जाएगा।’
धूप सिंह, इंचार्ज, पर्यटन पुलिस, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed