Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   120 students from a school in Ismailabad visited ITI Pehowa to learn about technical education.

Kurukshetra News: आईटीआई पिहोवा पहुंचे इस्माईलाबाद स्कूल के 120 विद्यार्थी, तकनीकी शिक्षा की जानकारी ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
120 students from a school in Ismailabad visited ITI Pehowa to learn about technical education.
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 120 विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पिहोवा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड, प्रशिक्षण कार्यशालाओं, मशीनों और तकनीकी प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। संस्थान के प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण अवधि, योग्यता और रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं। डॉ. रणधीर सिंह, राजेंद्र बठला, चंचल अनेजा और मुकेश रानी भी मौजूद रहे। उपप्राचार्य जितेंद्र ने कहा कि ऐसे भ्रमण व्यावहारिक ज्ञान और करियर चयन में मददगार हैं। प्राचार्य भीमसेन ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed