फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Top students of Punjabi subject got honour.

Kurukshetra News: पंजाबी विषय के अव्वल विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Tue, 27 Aug 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 27 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Top students of Punjabi subject got honour.
फोटो 32
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पंजाबी शिक्षक एवं भाषा प्रचार प्रसार सोसायटी और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से सोमवार को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में 2023-24 सत्र के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं सोसायटी उपाध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह गिल ने बताया कि पंजाबी विषय में 95 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 1600 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की उपाध्यक्ष बीबी रविंदर कौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
उन्होंने कहा कि कमेटी हमेशा पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार तथा पंजाबी पढ़ने वाले विद्यार्थियों की हर तरह की सहायता देती है। गुरुमुखी में शोध करने वाले छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का भी प्रस्ताव है। विशिष्ट अतिथि कमेटी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कमेटी निकट भविष्य में गुरुमुखी का अध्ययन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थानों के भ्रमण के लिए टूर आयोजित करेगी।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भट्टी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रोत्साहित किया और राज्य समिति द्वारा गुरुमुखी पढ़ने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में महासचिव स. सुखविंदर सिंह, महासचिव सुनील गोयल, सहायक सचिव इंद्रजीत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भट्टी, सतबीर सिंह नागी, स. पूरन सिंह, स. गुरचरण सिंह जोगी सहित पंजाबी के शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed