फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Told the devotees the importance of devotion, Kurukshetra

श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Told the devotees the importance of devotion, Kurukshetra
राजा परीक्षित को श्राप की कथा का वर्णन करते कथावाचक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मेें सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में चल रही श्रीमद्भागवद कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथावाचक पंडित पवन भारद्वाज ने भक्ति का महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि कलयुग के प्रभाव के कारण राजा परीक्षित को ऋषि की ओर से श्राप दिया जाता है। श्राप के निवारण के लिए राजा परीक्षित महात्मा शुकदेव के पास जाते हैं। महात्मा शुकदेव राजा परीक्षित को भक्ति से पश्चाताप करने का मार्ग दिखाते हैं।
कथावाचक भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं है, लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित करना जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है। उन्होंने पांडवों के जीवन में होने वाली श्री कृष्ण कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से सुनाया। कहा कि भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन

द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्य की उपासना करके अक्षय पात्र की प्राप्त किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। उसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता, मगर वह हर जीव में बसता है। रघुनंदन शर्मा ने भजन गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर बीपी जिंदल, रघु शर्मा, अमन शर्मा, शंकर शर्मा, डॉ महेश शर्मा, लाला महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed