फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: BAMS exam starts in kurukshetra today

कुरुक्षेत्र: कोरोना के बीच बीएएमएस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, गेट पर होगी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग

Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: BAMS exam starts in kurukshetra today
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायरस के बीच पंडित भगवत दयाल शर्मा चिकित्सा विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा बीएएमएस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। इस परीक्षाओं के लिए कुरुक्षेत्र जिले के श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज बिलासपुर, यमुनानगर के कुल 100 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में कोविड-19 से बचाव हेतु परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के हाथ अच्छे से सैनिटाइज करा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, यदि इस दौरान किसी परीक्षार्थी में कोरोना जैसे लक्षण नजर आते हैं तो वह परीक्षा नहीं दे पाएगा। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा देने की नई तारीख जारी करेगा। जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण कॉलेज के प्रिंसिपल देवेंद्र खुराना ने कहा कि परीक्षा के लिए 10 स्टाफ सदस्य ड्यूटी पर रहेंगे, जोकि कोविड-19 के चलते मास्क पहनकर ही ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


वहीं परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए परीक्षार्थियों के बीच डेढ़ से दो मीटर का गैप रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान किसी बच्चे में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसके लिए अलग से कमरा भी बनाया गया है, जिसमें बैठकर उसकी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएएमएस अंतिम वर्ष की कुल आठ परीक्षाएं होंगी। मंगलवार को आयोजित पहली परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचना होगा, ताकि कोविड-19 के चलते उनकी थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज किया जा सके।


कंटेनमेंट जोन में फंसे विद्यार्थी ई-मेल द्वारा करें सूचित
प्रिंसिपल देवेंद्र खुराना ने कहा कि इस महामारी में यदि कोई विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हैं या फिर कंटेनमेंट जोन में फंसा होने के कारण परीक्षा देने नहीं आ सकता। ऐसे विद्यार्थी अपने कॉलेज प्रशासन या फिर विश्वविद्यालय प्रशासन को ई-मेल के माध्य से सूचित कर सकते हैं। प्राप्त ई-मेल पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों का दोबारा से परीक्षा लेने का बंदोबस्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed