फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today's suggestions will decide tomorrow's budget

Kurukshetra News: आज के सुझाव तय करेंगे कल का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Today's suggestions will decide tomorrow's budget
कुरुक्षेत्र। सारिका राणा। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने बजट-पूर्व परामर्श की प्रक्रिया को जनभागीदारी से जोड़ते हुए यह स्पष्ट किया है कि आने वाला बजट केवल सरकार का नहीं, बल्कि 2 करोड़ 80 लाख हरियाणा वासियों का बजट होगा। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों, युवा कंटेंट क्रिएटर्स, स्किल उद्यमियों और स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज दिए गए सुझाव ही कल के बजट की दिशा तय करेंगे। जिन हितधारकों के सुझाव बजट में शामिल होंगे, उन्हें विधानसभा में बजट भाषण सुनने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार युवाओं की सक्रिय भागीदारी से युवा नीतियों पर लगातार कार्य कर रही है। नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि युवा अपने विचारों को सही मार्गदर्शन और संसाधन प्राप्त कर सकें। सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इसी क्रम में कई देशों के निवेशकों ने हरियाणा में निवेश के लिए रुचि दिखाई है और राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का युवा सीमित संसाधनों में भी अपने विचारों को आगे बढ़ाने का साहस रखता है। कई युवा अपने छोटे विचारों को बड़े उद्योगों में बदल चुके हैं। सरकार ऐसे युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा को खेलों का पावर हाउस बनाया है। शैफाली वर्मा, नीरज चोपड़ा, नीरज गोयत, रानी रामपाल और फोगाट बहनों जैसे खिलाड़ियों की सफलता युवाओं की संकल्प शक्ति और कठोर परिश्रम का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और शोध को सशक्त बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष स्थापित किया गया है। साथ ही प्रत्येक जिले में मॉडल संस्कृति महाविद्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधान वर्ष 2026-27 तक लागू किए जाएंगे। इस दौरान उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना जनसंपर्क, भाषा विभाग के आयुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यशपाल, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एवं सचिव एस. नारायणन, खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव पार्थ गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव की ओएसडी हीना बिंदलिश, वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलगुरु अशोक कुमार, कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह गोल्डी, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी उपस्थित रहे।
बजट-पूर्व परामर्श से नीति निर्माण तक पहुंच रही युवाओं की आवाज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के लिए 1,961 करोड़ 79 लाख रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया था, जिसमें से अब तक 1,096 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कुरुक्षेत्र में हुई बजट-पूर्व बैठक में मिले 73 सुझावों में से 32 सुझावों को बजट 2025-26 में शामिल किया गया, जो नीति निर्माण में युवाओं की प्रभावी भागीदारी को दर्शाता है।
खिलाड़ियों को मिलेगा 20 लाख का मेडिकल बीमा कवर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन ओलंपिक 2036 विजयीभव योजना, खिलाड़ियों के लिए 20 लाख रुपये तक का मेडिकल बीमा कवर, नई खेल नर्सरियां, छात्रवृत्ति वृद्धि, जीआईएस मैपिंग, पीपीपी मोड पर उत्कृष्टता केंद्र, आधुनिक आईटीआई और कौशल केंद्र युवाओं के सुझावों का परिणाम हैं।
कृषि और महिला उद्यमिता पर फोकस

स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स गठित किया गया है। इसके साथ कृषि, एफपीओ, प्राकृतिक खेती और महिला उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बच्चे की रुचि और क्षमता पहचानना आवश्यक : सारिका
कुवि छात्रा सारिका राणा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी रुचि और क्षमता को पहचानना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि किसी भी बच्चे को खेल में शामिल करने से पहले यह देखा जाना चाहिए कि उसमें किस प्रकार की स्किल है। उसी के आधार पर खेल का चयन किया जाना चाहिए, न कि सभी बच्चों को एक ही खेल में डाल दिया जाए। बच्चे की रुचि और शारीरिक बनावट, विशेष रूप से उसके वजन को ध्यान में रखते हुए ही उसे उपयुक्त खेल के लिए मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए।
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाए : नेहा छिल्लर
कुवि छात्रा नेहा छिल्लर ने कहा कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए। ओलंपिक में शामिल न होने के कारण खिलाड़ियों को सीमित अवसर मिलते हैं और अधिकतर को केवल रेलवे में नौकरी का विकल्प मिलता है, जहां सीटें बहुत कम होती हैं। खिलाड़ियों के लिए कोई ठोस जॉब सिक्योरिटी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे खेल हैं जो ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं, जबकि मेहनत सभी खिलाड़ी समान रूप से करते हैं और उन्हें भी समान अवसर मिलने चाहिए।
खोले जाएं स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन केंद्र : राजेश कुमार
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके बाद भी राज्य में खिलाड़ियों के लिए समर्पित और आधुनिक स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन केंद्रों की भारी कमी है। गंभीर चोट लगने पर खिलाड़ियों को समय पर वैज्ञानिक और दीर्घकालिक उपचार नहीं मिल पाता। इस कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पूरी तरह स्वस्थ हुए बिना खेल छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनके कॅरियर के साथ-साथ राज्य की खेल क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए हरियाणा में आधुनिक स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन सेंटरों की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

बजट संवाद में युवाओं ने रखी रोजगार और नीतियों को लेकर पीड़ा
बजट संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष नौकरी न मिलने पर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। युवा बजट पर सुझाव देने के साथ पीड़ा व्यक्त करते नजर आए। खिलाड़ी दीपक ने कहा कि खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतकर लाते हैं और सरकार की ओर से सम्मानित किया जाना सराहनीय है, लेकिन सम्मान के साथ-साथ खिलाड़ियों को स्थायी नौकरी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के बाद मार्गदर्शन और रोजगार के अभाव में नशे की ओर चले जाते हैं, जो गंभीर समस्या है। वहीं एनएसएस की छात्रा सिमरन ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने सुझाव दिया कि एनएसएस वॉलंटियर अवार्डियों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए क्षेत्र में नियुक्त किया जाए, जिससे योजनाओं का प्रचार भी होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। नेहा ने कहा कि अच्छी पढ़ाई व खेलों में राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली।

कुरुक्षेत्र। सारिका राणा। संवाद

कुरुक्षेत्र। सारिका राणा। संवाद

कुरुक्षेत्र। सारिका राणा। संवाद

कुरुक्षेत्र। सारिका राणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed