फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today the batch of Gurnam Singh Chadhuni will reach Pipli, will be welcomed by Pushpavarsha

आज गुरनाम सिंह चढ़ूनी का जत्था पहुंचेगा पिपली, पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Today the batch of Gurnam Singh Chadhuni will reach Pipli, will be welcomed by Pushpavarsha
कुरुक्षेत्र।जीटी रोड पर किसानों का स्वागत करते लोग। - फोटो : Kurukshetra
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में फतेह कर वापसी कर रहे किसानों के जत्थे का पिपली चौक पर रविवार को पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया जाएगा। ये जत्था शनिवार रात को करनाल में विश्राम करेगा और रविवार सुबह करनाल से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगा। जत्थे के स्वागत के लिए स्थानीय किसानों ने तैयारी कर ली है। किसानों के जत्थे का शाहाबाद जीटी रोड के जलेबी पुल पर भी स्वागत होगा। यहां से गुजरने वाले सभी किसानों जत्थों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली सिंघू बॉर्डर से वापस अपने घरों को लौट रहे किसानों का शनिवार को भी स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में किसान गांव रतनगढ़ जीटी रोड पर एकत्रित हुए और वहां से गुजर रहे किसानों की गाड़ियों पर पुष्प वर्षा की। किसानों के काफिलों ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया और आंदोलन में साथ देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं थाना व सैनी माजरा टोल प्लाजा को 15 दिसंबर के बाद खाली किया जाएगा। नरेंद्र सिंह हैप्पी चीमा ने कहा कि जब आंदोलन की शुरुआत हुई थी तब भी रतनगढ़ जीटी रोड पर लंबे समय तक लंगर जारी रखा था। अब किसानों की वापसी पर भी लंगर शुरू कर दिया गया है। अगले दो दिनों तक लंगर जारी रहेगा ताकि वापसी कर रहे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि हैप्पी चीमा ने भी कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर लंगर के बाहर 21 दिन का क्रमिक अनशन रखा था। इस मौके पर साहब सिंह, समय सिंह, नरेंद्र सिंह हैप्पी चीमा, सुरेंद्र पाल, सिंह लाली, हैप्पी आनंद, विनोद वधवा, विक्की मदान सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना टोल प्लाजा पर मनाया जश्न
------------------------------------------
थाना टोल प्लाजा पर जिला कैथल व कुरुक्षेत्र के किसानों ने एकत्रित होकर फतेह का जश्न मनाया। इससे पहले किसानों ने आंदोलन के दौरान जिला कैथल के 10 तथा कुरुक्षेत्र के शहीद हुए एक किसान के परिवार को सम्मानित किया और शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू स्थानीय प्रेस प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि टोल प्लाजा थाना व सैनी माजरा पर धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सभी किसान सकुशल अपने घर वापस न पहुंच जाए। उसके बाद 15 दिसंबर को टोल प्लाजा से धरना उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed