फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   to remove the hordings and boards congress ub angry

सुरजेवाला के जन्मदिन को लेकर लगाए गए होर्डिंग व बोर्ड हटाने पर भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता

Thu, 02 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
to remove the hordings and boards congress ub angry
डीसी से मिलने पहंुचे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिन को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्र में लगाए गए होर्डिंग व बोर्ड एकाएक ही हटा दिए गए, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष पैदा हो गया है। भड़के कार्यकर्ताओं ने इसके पीछे भाजपा नेताओं की शह करार दी और जिला उपायुक्त को शिकायत दी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव सुरेश यूनिसपुर के नेतृत्व में उपायुक्त को मिले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि ये बोर्ड दस घंटे भी रहने नहीं दिए गए जबकि भाजपा नेताओं के बोर्ड कई दिनों से लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया। बताया यह जा रहा है कि उपायुक्त ने कांग्रेसियों को भरोसा दिया है कि किसी के भी बोर्ड रहने नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने तुरंत ही नगर परिषद को अन्य दलों के बोर्ड भी हटाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सुरेश यूनिसपुर ने बताया कि 3 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन है। जिसको लेकर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों पर होर्डिंग व फलेक्स बोर्ड लगवाए थे। यह बोर्ड बुधवार देर रात लगाए गए। जबकि नगर परिषद ने बृहस्पतिवार को सुबह इन्हें हटा दिया। नगर परिषद ने यह काम भाजपा नेताओं की शह पर किया है। सुरेश ने कहा कि नगर परिषद भेदभाव कर रही है। भाजपा रणदीप सिंह सुरजेवाला की बढ़ती लोकप्रिया से बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा नेता समाज के भाईचारे को समाप्त करना चाहते हैं। वे लाकतंत्र की मर्यादा का हनन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस बात पर गौर नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेेंगे। इस मौके पर किसान कांग्रेस के महमासचिव रणसिंह देसवाल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतबीर खेड़ी रामनगर, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रवेश राणा, पार्थ तंवर, गुरचरण सिंह एडवोकेट, राजन शर्मा, बलवान सिंह बारना, कुलदीप एडवोकेट, दुलारी शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed