{"_id":"626d9822d9792d349b38989f","slug":"to-get-relief-from-the-heat-deadly-dips-are-being-done-in-brahmasarovar-kurukshetra-kurukshetra-news-knl106682576","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत पाने के लिए ब्रह्मसरोवर में लगा रहे जानलेवा डुबकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत पाने के लिए ब्रह्मसरोवर में लगा रहे जानलेवा डुबकियां
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर के तट पर लगा चेतावनी पत्थर। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गर्मी से राहत पाने के चक्कर में ब्रह्मसरोवर में इन दिनों लोग गहरे पानी में जानलेवा डुबकियां लगा रहे हैं। रेलिंग पार कर ब्रह्मसरोवर के 15 फीट गहरे पानी में 12 से 15 साल के किशोर भी 20-20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर स्टंट दिखा रहे हैं। यह सब कुछ तब हो रहा है, जब लोगों की सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस दिनरात यहां तैनात रहती है।
पर्यटन पुलिस की लापरवाही के कारण यहां डूबने से कभी भी किसी की जान जा सकती है। इतना ही नहीं चार किलोमीटर की परिधि में इस विशाल सरोवर में यदि कोई डूबने की स्थिति में हो तो उसे बचाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास सिर्फ चार गोताखोर हैं। गर्मियों के सीजन में हर वर्ष ब्रह्मसरोवर में डूबने से 2 से 3 मौत होती हैं। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए केडीबी प्रशासन की ओर से ब्रह्मसरोवर के प्रत्येक घाट पर चेतावनी अंकित है।
वर्ष 2019 में यमुनानगर जिला के गांव बीड़ छप्पर निवासी 10वीं कक्षा के छात्र गुरजीत की डूबने से मृत्यु हो गई थी। छात्र गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए 9 जून, 2019 को करनाल के गांव बड़शालुु में अपनी मौसी सुमन के घर आया था। उससे अगले दिन रिश्तेदारों के साथ कुरुक्षेत्र घूमने पहुंचा। यहां सरोवर में नहाते समय रेलिंग पर बैठ गया और संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। दूसरे मामले में इसी दिन दोस्तों संग नहाने पहुंचे श्याम कॉलोनी कुरुक्षेत्र वासी 10वीं कक्षा के छात्र अंकित (16) की भी डूबने से मौत हो गई थी। अंकित अपने चार दोस्तों के साथ ब्रह्मसरोवर पर नहाने के लिए आया था, लेकिन शाम तक अपने घर वापिस नहीं पहुंचा। जिस पर उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन 10 जून, 2019 को उसका शव ब्रह्मसरोवर में तैरता नजर आया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में दोस्तों के साथ ब्रह्मसरोवर में नहाने आए राजस्थान के एक युवक की सरोवर में डूबने से मौत हुई थी। युवक अपने दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र घूमने आया था। मृतक की शिनाख्त राजस्थान के चुरू जिले के गांव भाणीपुर निवासी कपिल के तौर पर हुई थी। इसी तरह 27 सितंबर 2021 को ब्रह्मसरोवर में नहाते समय डूबने से 53 वर्षीय किसान महेंद्र वासी बडथल की मौत हुई थी। नहाते-नहाते वह ब्रह्मसरोवर के गहरे हिस्से में चला गया। अभी 11 दिन पहले ही नहाने के लिए सरोवर में उतरे 40 वर्षीय नेपाली युवक की मौत हुई है। युवक राजेश मोमोज बनाने का काम करता था। वह अपने साथियों के साथ ब्रह्मसरोवर में नहाने गया और डूब गया।
पर्यटन पुलिस प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया पुलिस लगातार एक्टिवा और पैदल सरोवर परिसर में गश्त करती रहती है। यदि कोई रेलिंग पार नहाता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।पर्यटकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। मौजूदा समय में सरोवर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
स्पीकरों से करते रहते हैं अनाउंसमेंट : अनुभव मेहता
केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर कई जगह चेतावनी बोर्ड लगे हैं। वहीं आपातकाल के लिए चार गोताखोर भी उनके पास हैं। वहीं स्पीकरों में समय समय पर अनाउंसमेंट कराकर पर्यटकों को चेताया भी जाता है कि रेलिंग से आगे न जाएं।

ब्रह्मसरोवर में नहाते समय रेलिंग पार कर गहरे पानी में जाते युवक और किशोर। संवाद- फोटो : Kurukshetra