कुरुक्षेत्र। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत कुरुक्षेत्र की ओर से राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के सहयोग से थानेसर ब्लॉक में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। युवाओं की ओर से रैली निकली गई व शपथ भी ली गई।
एनएसएस यूनिट सदस्य पूजा रानी व यूथ रेडक्रॉस सेल इंचार्ज डॉ. श्रेष्ठा मुराल द्वारा युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाना है। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, जिसमें लोग अपने घरों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराते हैं। हर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशी, किरणदीप कौर, करण, अमनप्रीत, राहुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।