फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tips given to teachers under Capacity Building Program

Kurukshetra News: कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को दिए टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tips given to teachers under Capacity Building Program
कुरुक्षेत्र। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते शिक्षक।
कुरुक्षेत्र। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत क्लासरूम मैनेजमेंट पर शिक्षकों को टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सुमिता ठाकुर, सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन डॉ. नीरू अरोड़ा, डॉ. अनुपम हांडा सहित अन्य स्कूलों के अध्यापकों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

डॉ. नीरू अरोड़ा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में 10+2 के फॉर्मेट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अब इसे 10+2 से बांटकर 5+3+3+4 फॉर्मेट में ढाला गया है। इसका मतलब है कि अब स्कूल के पहले पांच साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के तीन साल और कक्षा एक और कक्षा दो सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे। फिर अगले तीन साल को कक्षा तीसरी से पांचवीं की तैयारी के चरण में विभाजित किया जाएगा। इसके बाद में तीन साल मध्य चरण (कक्षा 6 से 8) और माध्यमिक अवस्था के चार वर्ष (कक्षा 9 से 12)। इसके अलावा स्कूलों में कला, वाणिज्य, विज्ञान स्ट्रीम का कोई कठोर पालन नहीं होगा।
विज्ञापन

डॉ. अनुपम हांडा ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। हमें मन लगाकर सीखना व क्लास रूम में बच्चों को सिखाना है। क्लास रूम मैनेजमेंट अधिगम का एक अभिन्न हिस्सा है। पढ़ाई से पहले हमें क्लास को मैनेज करना भी सीखना है। प्रधानाचार्य डॉ. सुमिता ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। अब नई शिक्षा नीति लागू होने के साथ ही पढ़ाई का पैटर्न भी पूरी तरह बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed