फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Till now three dengue positive and 17 suspected dengue patients found in the district

Kurukshetra News: अब तक जिले में मिले तीन डेंगू पॉजिटिव और 17 डेंगू के संदिग्ध मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Till now three dengue positive and 17 suspected dengue patients found in the district
कुरुक्षेत्र। गमले में लारवा की जांच करता कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। सीजन में डेंगू के मच्छर और लारवा से निपटने के लिए विभाग ने फॉगिंग भी आरंभ कर दी है। विभाग ने डेंगू मच्छर के ज्यादा घनत्व वाले इलाके में फॉगिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभाग की ओर से एंटी लारवा गतिविधि, डेंगू संदिग्ध के सैंपल, घरों की जांच और खाली जगह में जमा बारिश के पानी दवा का छिड़काव निरंतर जारी है।
विज्ञापन

इस जिले में अभी तक डेंगू के तीन पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा विभाग ने 17 डेंगू संदिग्ध के सैंपल लिए थे, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वीरवार को भी टीम में शहर और ग्रामीण इलाके में अपनी गतिविधियां चलाई। इस दौरान टीम ने 4,234 घर और 5,986 पानी के अन्य स्रोत की जांच की, जिसमें दो जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। अभियान के तहत टीम 4,98,049 घर और 7,06,815 कंटेनर जांच चुकी है, जिसमें 322 जगह से लारवा मिलने पर 191 को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, विभाग ने डेंगू मच्छरों के ज्यादा घनत्व वाली जगह पर फॉगिंग शुरू कर दी है, जिसके तहत शहर की पटियाला बैंक कॉलोनी में अभियान चलाया गया। जल्द ही टीम शांति नगर, दीदार नगर और शास्त्री नगर में फॉगिंग करेगी। इसके अलावा जल्द ही यमुनानगर की कीट संग्रह टीम उन जगह का मुआयना करेगी, जहां गत वर्ष डेंगू के सबसे ज्यादा मामले मिले थे साथ ही विभाग की टीम भी उन जगह पर अतिरिक्त अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के बाहर मिले तीनों मरीज : सभ्रवाल
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि डेंगू के तीनों मरीज जिले के बाहर पाए गए थे। तीनों मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। इन तीनों के अलावा जिले में कोई डेंगू का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। मानसून सीजन को देखते हुए विभाग और ज्यादा चौकन्ना हो गया है। उनकी टीमें अभियान चलाने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।



सात साल में मिले डेंगू के मामले
वर्ष------------मामले
2017------------126
2018------------018
2019 व 20------000
2021------------129
2022------------104
2023------------263

कुरुक्षेत्र। गमले में लारवा की जांच करता कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। गमले में लारवा की जांच करता कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed