{"_id":"6515eed43f035b9abe093009","slug":"till-now-daughters-from-19-districts-have-visited-dharmanagari-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-5893-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब तक 19 जिलों की बेटियों ने किए धर्मनगरी के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब तक 19 जिलों की बेटियों ने किए धर्मनगरी के किए दर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब तक 3800 से अधिक बेटियां धर्मनगरी के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कर चुकी हैं। वे यहां भ्रमण कर कई तरह की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और धार्मिक जानकारियां जुटा चुकी हैं। 19 जिलों की बेटियां अब तक धर्मनगरी का भ्रमण कर चुकी हैं।
कैथल जिले की सातवीं और आठवीं कक्षा की बेटियां बृहस्पतिवार को धर्मनगरी को देखकर रवाना हुई तो वहीं अंबाला जिले की बेटियों का दल धर्मनगरी को देखने के लिए पहुंचा। प्रदेश भर की बेटियां श्रीकृष्ण संग्रहालय, गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर आध्यात्मिक स्थलों का दौरा करने के अलावा विश्वविद्यालय स्थित धरोहर संग्रहालय और 1857 की क्रांति संग्रहालय का भ्रमण कर संस्कृति और इतिहास से जुड़ कर जानकारी हासिल कर रही हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि पिछले माह 28 अगस्त से यमुनानगर जिले की मेधावी छात्राओं के आगमन से भ्रमण शुरू हुआ था। अब तक 19 जिलों की छात्राएं धर्मनगरी का दीदार कर चुकी हैं। तीन अक्टूबर तक 22 जिलों की मेधावी छात्राएं भ्रमण पूरा कर लेंगी।