फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three youths were sent to Uzbekistan instead of Spain

Kurukshetra News: स्पेन के बजाय उज्बेकिस्तान पहुंचाए तीन युवक

Mon, 23 Mar 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Three youths were sent to Uzbekistan instead of Spain
कुरुक्षेत्र। एजेंटों ने कुरुक्षेत्र के तीन युवकों को स्पेन भेजने का झांसा देकर उन्हें उज्बेकिस्तान पहुंचाया। यहां पर अपहरणकर्ताओं ने उन्हें बंधक बनाकर शारीरिक यातनाएं दीं और परिवार को यातना का वीडियो भेजकर रंगदारी वसूल ली।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस ने युवकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अपहरण, मारपीट, फिरौती वसूली और इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार, कुलदीप सिंह और सोम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने बेटे मनदीप, बहादुर सिंह और मोहन लाल को विदेश भेजना चाहते थे।
विज्ञापन

इस दाैरान उनकी मुलाकात गोबिंदगढ़ निवासी प्रेम सैनी और उसकी पत्नी से हुई, आरोपी ने प्रति व्यक्ति को 15 लाख रुपये में स्पेन भेजने का वादा किया 20 जुलाई 2025 को परिजनों ने पासपोर्ट सौंपे और प्रति व्यक्ति दो-दो लाख रुपये एडवांस दिए। तय समय पर युवकों को स्पेन नहीं भेजा गया तो एजेंटों ने बहाना बनाया कि वे सीधे स्पेन नहीं, बल्कि पहले उज्बेकिस्तान और अजरबैजान के रास्ते जाएंगे। 16 फरवरी को तीनों युवकों को दिल्ली से उज्बेकिस्तान भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान पहुंचते ही दो अन्य व्यक्तियों ने उन्हें अगवा कर लिया। 18 फरवरी को परिवारों को वीडियो कॉल आई, जिसमें युवकों के हाथ-पांव बंधे हुए थे और उनके साथ मारपीट की जा रही थी। बाबा खान नामक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि उसने प्रेम सैनी, अकरम खान और अली से युवकों को खरीदा है। उसने 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि मांग पूरी न होने पर युवकों को मार दिया जाएगा। परिजनों ने प्रेम सैनी से संपर्क किया तो उसने भी पैसे देने की सलाह दी। मजबूरन 20 फरवरी को 45 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद 21 फरवरी को तीनों सुरक्षित घर लौट आए। दिसंबर 2025 में करनाल के संधीर गांव निवासी सोमपाल ने भी प्रेम कुमार पर अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। संवाद

पुलिस ने धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी शिकायत पर पुलिस ने प्रेम सैनी, उसकी पत्नी, अकरम खान, अली और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed