फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three youth died in road accident

सड़क हादसे में दो नाबालिग सहित तीन युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
three youth died in road accident
गांव संधौली के नजदीक सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकराने से दो नाबालिग सहित तीन युवकों की मौत हो गई। घटना रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। तीनों युवक एक ही गांव संधौली के थे। युवकों की पहचान रोहित (25) पुत्र मेहर सिंह, विजय पुत्र शिव कुमार (16) व सूरज पुत्र धर्मपाल (14) के रुप में हुई। उधर, घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पिहोवा शहर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही तीनों युवक गांव से निकले सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना की पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच से पता चला है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पिहोवा के लिये निकले थे और रास्ते में खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को कुरुक्षेत्र शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed