{"_id":"684891f6e1d2c9ba6402d774","slug":"three-yoga-gurus-will-be-prepared-from-each-of-the-400-villages-of-the-district-and-will-be-trained-in-haridwar-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137053-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले के 400 गांवों से तैयार होंगे तीन-तीन योग गुरु, हरिद्वार में किया जाएगा पारंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले के 400 गांवों से तैयार होंगे तीन-तीन योग गुरु, हरिद्वार में किया जाएगा पारंगत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी को योग गुरुओं की पावन धरा के रूप में भी पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए जिले के 400 गांव से योग गुरु तैयार किए जाएंगे। इसका जिम्मा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने लिया है। इस पीठ द्वारा हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी राकेश ने बताया कि धर्मक्षेत्र की धरा पर योग गुरु स्वामी रामदेव के आदेशानुसार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में योग के क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिला है। यहां 21 जून को योग के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। इस नए अध्याय के तहत कुरुक्षेत्र में एक साथ एक लाख लोग योग करेंगे। इस जिले में योग की धारा निरंतर बहती रहे इसके प्रयास प्रशासन के सहयोग से पतंजलि योगपीठ द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ की तरफ से कुरुक्षेत्र के 400 गांवोंं से तीन-तीन लोगों का चयन किया जाएगा। इन लोगों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की तरफ से पांच दिन का प्रशिक्षण हरिद्वार मेंं दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा और प्रशिक्षण शिविर के दौरान तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाईं जाएंगी।