फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three trucks and a car collided on the highway, leaving the driver trapped in the truck's cabin.

Kurukshetra News: राजमार्ग पर भिड़े तीन ट्रक व कार, ट्रक के कैबिन में फंस गया चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three trucks and a car collided on the highway, leaving the driver trapped in the truck's cabin.
कुरुक्षेत्र/पिपली। नेशनल हाईवे पर ईशरगढ़ गांव के पास रविवार देर रात तीन ट्रकों व एक कार में जाेरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के कारण चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक के केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के लोगों की सहायता से सुरिक्षत बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे में तीन से चार लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायलों की पहचान बनकपुर मोहाली के रहने वाले सतीश, हालु माजरा चंडीगढ़ के रहने वाले गौरव व यूपी के फिरौजाबाद के रहने वाले शिवम के रूप में हुई है। तीनों ने मेडिकल करवाने के बाद पुलिस को अलग-अलग शिकायत दी है। पुलिस ने तीनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आगे चल रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के लिए एक दम से अपने ट्रक को काट दिया और आगे चल रहे ट्रक के करीब आने के कारण, ब्रेक लगाते समय पीछे से आ रही कार उसमें टकरा गई। फिर आगे व साइड में चल रहे ट्रक से भी टकरा गया और चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed