फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three thousand artists will tie the knot in 31 genres, Kurukshetra

तीन हजार कलाकार 31 विधाओं में बांधेंगे समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three thousand artists will tie the knot in 31 genres, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का श्रीकृष्ण द्वार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से रत्नावली समारोह 28 से 31 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के तीन हजार से अधिक कलाकार 31 विधाओं में प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होेंने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने रत्नावली समारोह आयोजित करने के लिए संस्तुति प्रदान की है। समारोह में हरियाणवी लोक नृत्य, आरकेस्ट्रा, लघु हास्य नाटिका, हरियाणवी नाटक, गजल, लोकगीत, भजन, रागिनी, लोकविनोद, एकल वाद्य, हरियाणवी भाषण, चित्रकला, हरियाणवी लोक परिधान, एकल नृत्य महिला एवं पुरुष, सामूहिक लोकगीत गायन, हरियाणवी कविता, सांग, चौपाल, रसिया नृत्य, हरियाणवी प्रश्नोत्तरी, हरियाणवी लोकजीवन पर आधारित प्रश्नोत्तर, पगड़ी बंधाई, रीति-रिवाज, हरियाणवी कोरियोग्राफी आदि अनेक विद्याओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रत्नावली समारोह में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के कलाकारों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 31 विधाओं में हरियाणा के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही हरियाणा की हस्तकला प्रदर्शनी, चित्रकला प्रदर्शनी, लूर नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय एवं कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा लूर नृत्य का ब्रोशर पहले ही जारी कर चुके हैं। लूर नृत्य हरियाणवी लोक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वर्तमान में यह लुप्त हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की टीम संभालेगी आयोजन की कमान
डॉ. पूनिया ने बताया कि रत्नावली समारोह छात्रों के लिए कार्यशाला है। रत्नावली के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों से इच्छुक छात्र-छात्राओं को रत्नावली टीम का हिस्सा बनने के लिए सूचना जारी की गई है। रत्नावली छात्र-छात्राओं की टीम ही रत्नावली के आयोजन की पूरी कमान संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed